Chat on WhatsApp

बॉडी के लिए CCTV, भारत का पहला डॉक्टर-लीड AI सिस्टम, लक्षण दिखने से पहले पकड़ में होगी बीमारी

March 17, 2026 1 min read
Doctor Led AI System

Doctor Led AI System: डॉक्टर-लीड AI दुनिया का पहला ऐसा डिवाइस है, जो अस्पताल के बार भी मरीज की हेल्थ पर निगरानी रखने में मदद करता है. साथ ही इसकी मदद से शरीर में बन रही बीमारियों को लक्षण दिखने से पहले पहचाना भी जा सकता है.

जिस तरह आप घर से बाहर रहते हुए CCTV से अपने घर पर नजर रखते हैं, अब वैसा ही कुछ आपकी सेहत के लिए भी मुमकिन हो गया है. भारत ने दुनिया का पहला डॉक्टर-लीड AI कंटीन्यूअस हेल्थकेयर सिस्टम लॉन्च किया है, जो अस्पताल से दूर रहते हुए भी आपकी सेहत पर 24 घंटे नजर रखता है.

इस डिवाइस को बनाने वाले कार्डियोसर्जन डॉ. राहुल चंदोला कहते हैं कि यह सिस्टम बीमारी के लक्षण दिखने से पहले ही शरीर में हो रहे छोटे-छोटे बदलाव पकड़ लेता है. इससे समय रहते इलाज मिल जाता है और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत काफी कम हो जाती है.

Share This Post